Advertisement

सुरक्षाबलों ने 10 उग्रवादी किए ढेर, भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद

इंफाल। भारत-म्यांमार सीमा के पास मणिपुर के चंदेल जिले में असम राइफल्स के जवानों के साथ मुठभेड़ में दस उग्रवादी मारे गए। यह जानकारी भारतीय सेना ने कहा कि बुधवार रात दी। भारतीय सेना की पूर्वी कमान ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि खेंगजॉय तहसील के अंतर्गत न्यू समतल गांव के पास एक उग्रवादी समूह के सशस्त्र कैडरों की आवाजाही के बारे में विशेष खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए स्पीयर कोर के तहत असम राइफल्स इकाई ने बुधवार को एक अभियान शुरू किया। सेना ने कहा, “अभियान के दौरान संदिग्ध कैडरों द्वारा सैनिकों पर गोलीबारी की गई, जिसके बाद जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। गोलीबारी में 10 उग्रवादी मारे गए। बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।

मेरी मां

_ “मेरी माँ”_

माँ! तू सच में है अनमोल
जो समझे मेरे बोल
माँ! तेरा ना कोई मोल
सच में तू बड़ी प्यारी है
माँ! तू बड़ी निराली है ।
माँ! तेरा प्यार अनोखा है
तेरी बात अनोखी है,
तेरा साथ अनोखा है
तेरी बात अनोखी है ।
माँ! मैं बस तुम्हें ही अपना
हाल बता पाती हूं और
हाल बता के खुद को
बड़ा ही हल्का पाती हूं ।
माँ! मैं जो बातें किसी से भी
ना कह पाती हूं, वो सारी बातें
तुम्हें बतला कर आराम पाती हूं।
माँ!मैं औरों के सामने भले ही
कितना भी समझदार बन जाऊँ
पर, तेरे सामने खुद को बच्ची ही
बनी देखना चाहती हूं ।
माँ! माना कि मैं थोड़ी लापरवाह हूं
पर, ये भी सच है कि
मुझे तुम्हारी बहुत फिकर होती है ।
माँ! मैं तुम्हें कितना प्यार करती हूं
ये कभी नहीं बतला पाऊंगी ।
माँ !तेरे लिए मेरा हृदय हर-पल
रोता बिलखता और तड़पता है
पर ;मेरे इस करुण भाव को
कोई नहीं समझता है ।
माँ! मुझे जब भी तुम्हारी
याद आती है तो
मेरी अंखियाँ सजल हो जाती हैं ।
मेरा कोमल हृदय विह्वल हो जाता है,
पर ये भी सच है कि
मेरे इस भाव को कोई
नहीं समझ पाता है।
माँ!तेरी यादें मुझे बहुत सताती है
तेरी याद में मेरी अंखियाँ
भर – भर आती हैं ।
माँ!सीधे शब्दों में कहूं तो
तुम्हारे सिवा कोई नहीं है जो
मेरे मनोभाव को समझ सके ।
अंत में इतना ही कहूंगी कि
माँ !तेरा प्यार निराला है
जो सच में प्यारा है
कोई नहीं है जग में ऐसा
जो तुम सा मेरे दिल को प्यारा है।
लव यू माँ !लव यू माँ!लव यू माँ ।

डॉ० संजुला सिंह “संजू”
जमशेदपुर (झारखंड )

लोकसभा में जबरदस्ती पास करवाया वक्फ संशोधन बिल

सोची समझी रणनीति के तहत समाज का ध्रुवीकरण कर रही सरकार: सोनिया गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। सोनिया गांधी ने कहा है कि सरकार सोची समझी रणनीति के तहत समाज का ध्रुवीकरण कर रही है और वक्फ विधेयक जैसे कदम समाज को बांटने की उसकी इसी रणनीति का हिस्सा है। श्रीमती गांधी ने कहा कि भाजपा के सदस्य संसद में कांग्रेस शासित राज्यों की मुद्दों पर तीखा हमला करते हैं, इसलिए पार्टी सांसदों को भी भाजपा शासित राज्यों में उसकी विफलता को लेकर सदन में ही करारा जवाब देना चाहिए।

श्रीमती गांधी ने गुरुवार को संसद के केंद्रीय कक्ष में पार्टी के संसदीय दल की आम बैठक को संबोधित करते हुए कहां कि कांग्रेस का रुख इस पर पहले की तरह ही स्पष्ट है। कांग्रेस संसदीय दल की नेता ने अपने संबोधन में कहा कि बुधवार को वक्फ संशोधन विधेयक, 2025 लोकसभा में पारित किया गया। विधेयक को लोकसभा में जबरन पारित किया गया। इस विधेयक को लेकर हमारी पार्टी का दृष्टिकोण स्पष्ट है कि यह संविधान पर हमला है।