Advertisement

डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के नवागत परीक्षा नियंत्रक ने ग्रहण किया कार्यभार

नवागत परीक्षा नियंत्रक ने ग्रहण किया कार्यभार

डॉ. राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक के पद पर विनय कुमार सिंह ने आज पूर्वाह्न में कार्यभार ग्रहण कर लिया। नवागत परीक्षा नियंत्रक बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी में कुलसचिव के पद पर लगभग तीन वर्ष से अधिक समय तक रहे। नवागत परीक्षा नियंत्रक विनय कुमार सिंह ने हनुमानगढ़ी अयोध्या में दर्शन पूजन के उपरांत कार्यभार संभाला।

विश्वविद्यालय के कर्मचारियों और शिक्षकों ने नवागत परीक्षा नियंत्रक विनय कुमार सिंह और कुलपति का स्वागत जोरदार ढंग से किया,बताते चले कि नवागत परीक्षा नियंत्रक यह पर उप कुलसचिव रह चुके है । उनके कार्य व्यवहार की कुशलता के विश्वविद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी मुरीद है।
कर्मचारी नेता डॉ. राजेश सिंह के नेतृत्व में उप कुलसचिव दिनेश मौर्य, सहायक कुलसचिव सत्य प्रिय सावंत, बी एन डी दूबे, डॉ. वीरेंद्र वर्मा, विष्णु यादव, डॉ आदित्य सिंह, जयशंकर मिश्र, डॉ. नीलमणि सिंह, अमरनाथ सिंह,डॉ0 नरेन्द्र बहादुर सिंह, आशुतोष पाण्डेय,प्रेम वर्मा, ज्योति सिंह एवं सरिता भास्कर सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी गणों ने फूल मालाओं से नवागत परीक्षा नियंत्रक का भव्य स्वागत किया।

मा0 मुख्यमंत्री ने की मुख्य मंदिर परिसर के प्रथम तल में राम दरबार के अतिरिक्त 06 मंदिरों में विराजमान किये गये भगवान की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमानगढ़ी व रामलला का किया दर्शन पूजन

प्राण प्रतिष्ठा वैदिक विधि विधान से सम्पन्न

हनुमानगढ़ी व रामलला के दर्शन पूजन के उपरांत प्रथम तल पर निर्मित रामदरबार की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
मा0 मुख्यमंत्री ने मुख्य मंदिर परिसर के प्रथम तल में राम दरबार के अतिरिक्त 06 मंदिरों में विराजमान किये गये भगवान की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा
मुख्यमंत्री जी अयोध्या में सरयू महोत्सव, नगर निगम के वर्तमान बोर्ड के दो वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में हुये शामिल
पुष्प वाटिका में त्रिवेणी वृक्ष का किया पौधारोपण और हर व्यक्ति से एक वृक्ष मां के नाम लगाने की अपील की
डॉ0 नरेन्द्र बहादुर सिंह

अयोध्या 05 जून 2025 । मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी के एक दिवसीय जनपद अयोध्या भ्रमण कार्यक्रम के तहत उनका आगमन रामकथा पार्क अयोध्या हेलीपैड पर हुआ, जहां मा0 कृषि मंत्री/प्रभारी मंत्री अयोध्या श्री सूर्य प्रताप शाही जी, महापौर अयोध्या महंत गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रोली सिंह, अयोध्या विधायक श्री वेद प्रकाश गुप्ता, विधायक रूदौली श्री रामचन्द्र यादव, विधायक बीकापुर डा0 अमित सिंह चौहान, विधायक मिल्कीपुर श्री चन्द्रभानु पासवान व गोसाईगंज विधायक श्री अभय सिंह एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। तत्पश्चात मा0 मुख्यमंत्री जी श्री हनुमानगढ़ी पहुंचे जहां विधि विधान से दर्शन पूजन किया और उसके बाद मा0 मुख्यमंत्री जी का श्री राम जन्मभूमि परिसर में आगमन हुआ, जहां उन्होंने प्रभु श्रीरामलला की विधिवत पूजा की एवं उनकी आरती उतारी। तत्पश्चात प्रथम तल पर नवनिर्मित राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुये।
मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने श्रीराम जन्मभूमि परिसर मंदिर के प्रथम तल पर स्थापित राम दरबार में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह में माता जानकी के साथ सिंहासन पर विराजमान प्रभु श्रीराम एवं उनके भ्राता भरत, लक्ष्मण व शत्रुहन के साथ बजरंग बली महाराज की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक विधि विधान से सम्पन्न किया गया। इसके साथ साथ मा0 मुख्यमंत्री जी ने श्री रामलला मंदिर के मुख्य परिसर में स्थित 06 मंदिरों में विराजमान किये गये विभिन्न देव की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई। इन सभी मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा समारोह वैदिक रीति से सम्पन्न हुआ, जिसमें मा0 मुख्यमंत्री जी शामिल हुये। त्रिदिवसीय समारोह के अंतिम दिन प्रातः साढ़े 6 बजे से यज्ञमंडप में पूजन प्रारम्भ हुआ। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान श्रीराम जन्मभ्ूामि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव श्री चम्पत राय, स्वामी गोविन्द देव गिरि महाराज, डा0 अनिल मिश्रा, श्री गोपाल जी सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पश्चात चौधरी चरण सिंह घाट पर बनाये गये पुष्प वाटिका में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के अन्तर्गत त्रिवेणी वृक्ष का पौधरोपण किया तथा पुष्प वाटिका में लगाये गये पेड़ पौधों का अवलोकन किया।

इसके बाद मा0 मुख्यमंत्री जी का आगमन रामकथा पार्क में आयोजित अयोध्या नगर निगम के वर्तमान बोर्ड के 02 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम स्थल पर आगमन हुआ, जहां उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और इसके बाद मंच पर पहुंचे जहां मा0 महापौर अयोध्या महंत गिरीशपति त्रिपाठी जी ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान मा0 मुख्यमंत्री जी ने नगर निगम के लगभग 30 करोड़ की 50 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं लगभग 33 करोड़ के 92 परियोजनाओं का शिलान्यास किया एवं नगर निगम द्वारा किये गये विकास की कहानियांे पर आधारित सेवा के अद्भुत 02 वर्ष नामक पुस्तक का विमोचन तथा 03 महिला कर्मचारियों को सम्मानित करते हुये प्रशस्त्रि पत्र दिया गया एवं नगर निगम पर तैयार की गयी एक लघु फिल्म को अवलोकित किया गया।
मा0 मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि ये हमारा सौभाग्य है कि आज गंगा दशहरा और मां सरयू महोत्सव के आयोजन के साथ ही अयोध्या से जुड़े हुये कार्यक्रमों को एक साथ जोड़ने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। उन्होंने नगर निगम अयोध्या के महापौर जी व पार्षद गणों तथा अधिकारियों को 02 वर्ष सफल पूर्ण होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण दिन है अयोध्या धाम में 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ था। भारत का पुर्नवैभव देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के कर कमलों से अयोध्या धाम में पुर्नस्थापित हुये थे और आज उसी की अगली कड़ी श्रीराम रामजन्मभूमि अयोध्या धाम में भव्य राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उन्होंने इस पावन मौके पर अयोध्या एवं प्रदेशवासियों को और देश व दुनिया में निवास करने वाले सभी सनातन धर्मावल्वियों को इस अवसर पर हृदय से बधाई दी और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट से जुड़े हुये सभी पदाधिकारियों का हृदय से अभिनन्दन करते हुये प्रधानमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान आज से शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य है कि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा अपनी मां के नाम अवश्य लगाये और उसकी देख भाल मां की तरह करें। इससे पर्यावरण का संकट हमारे देश से दूर होगा। हम पर्यावरण को क्षति न पहुंचाये उन नियमों का पालन करें, जो पर्यावरण भी शासन प्रशासन समय समय पर इसे लागू करने का कार्य करता है और आज मेरा सौभाग्य है कि वन विभाग के सहयोग से प्रातःकालीन सत्र में मुझे लखनऊ में बेल का पेड़ लगाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था और अभी मां सरयू के तट पर मुझे पुष्प वाटिका में पीपल, पाकड़, नीम के पौधे लगाने के आयोजन के साथ भागीदार बनने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि 23 जून को कार्यक्रम एक देश में एक प्रधान, एक विधान, एक निशान ही रहेगा और यह उद्घोष भारत माता के महान सपूत श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1950-53 के बीच में उन्होंने उद्घोषणा की थी। उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपील की है कि आप भी एक पेड़ मां के नाम जरूर लगाये।
मा0 मुख्यमंत्री जी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि अयोध्या में हर तरफ मठ मंदिरों का सौन्दर्यीकरण का कार्य हो, चाहे वह सूर्यकुण्ड हो या गुप्तारघाट या नयाघाट हो या राम जी की पैड़ी एक नये रूप में दुनिया को आकर्षित कर रही है। उन्होंने कहा कि अयोध्यावासी जिला प्रशासन के साथ मिल करके सभी जनप्रतिनिधि अयोध्या धाम की भी किसी नदी को पुर्नजीवित करें और वृक्षारोपण के बड़े कार्यक्रम को इस बार अयोध्या धाम में भी किये जाने की आवश्यकता है जैसे अभी पुष्प वाटिका में वृक्षरोपण किया गया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण कार्यक्रम को गुप्तारघाट से लेकर नयाघाट तक तटबंध के दूसरी ओर हम व्यापक वृक्षारोपण की ओर जुड़ सकते है। नयी अयोध्या के रूप में जो विस्तार हो रहा है उस क्षेत्र में हमें वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ जुड़ना चाहिए। इस मौके पर कार्यक्रम में मा0 कृषि मंत्री/प्रभारी मंत्री अयोध्या श्री सूर्य प्रताप शाही जी, मा0 वन्य जीवजन्तु विभाग के मंत्री डा0 अरूण कुमार, महापौर अयोध्या महंत गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रोली सिंह, अयोध्या विधायक श्री वेद प्रकाश गुप्ता, विधायक रूदौली श्री रामचन्द्र यादव, विधायक बीकापुर डा0 अमित सिंह चौहान, विधायक मिल्कीपुर श्री चन्द्रभानु पासवान व गोसाईगंज विधायक श्री अभय सिंह, जिलाध्यक्ष श्री संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष श्री कमलेश श्रीवास्तव व अयोध्या धाम से जुड़े अन्य लोग उपस्थित रहे।
मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का रामकथा पार्क में आयोजित कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात राम की पैड़ी पर आयोजित 13वें सरयू जयंती महोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया और अपने उद्बोधन में मा0 जनप्रतिनिधियों एवं पूज्य संतों एवं महंतों का अभिवादन किया और कहा कि आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है। गत वर्ष 22 जनवरी 2024 को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के करकमलों से अयोध्या धाम में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न हुआ और आज गंगा दशहरा के इस पावन पर्व पर पूज्य संतों की उपस्थिति में इसी कड़ी की अग्रिम महत्वपूर्ण कड़ी श्रीराम दरबार के भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्र्रम श्रीराम जन्मभूमि में सम्पन्न हुआ है इसके लिए अयोध्यावासियों, प्रदेशवासियों व देश-दुनिया के सभी सनातन धर्मावल्वियों को हृदय से बधाई दी। उन्होंने मां सरयू के महत्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि भगवान राम ने अयोध्या का जिक्र करते हुये मां सरयू का नाम लिया था। सरयू अयोध्या की आत्मा है और इसका संरक्षण हमारे जिम्मे रहेगा। उन्होंने कहा कि याद करिये मां सरयू से भगवान राम का जो संवाद व सम्बंध रहा है वह हर व्यक्ति जानता है अयोध्या का संबोधन, अयोध्या की पहचान भी उन्होंने मां सरयू से ली। सरयू महोत्सव शुभारम्भ के अवसर मा0 जनप्रतिनिधिगण एवं जगतगुरू स्वामी संतोषाचार्य जी महाराज सठुआ बाबा, महंत श्री अवधेश दास जी महाराज, महंत श्री रामशरण दास जी महाराज, महंत श्री राजकुमार दास जी महाराज, अयोध्या धाम के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, महंत श्री मिथिलेश नन्दन शरण जी महाराज, महंत श्रीराम दास जी महाराज, महंत श्री गिरीश दास जी महाराज, महंत श्री वैदेही शरण जी महाराज तथा कार्यक्रम के संयोजक महंत श्री शशिकांत जी महाराज, महंत श्री गौरीशंकर दास जी महाराज, महंत श्री रामजी शरण जी महाराज, सरयू महोत्सव के सभी पदाधिकारी व अयोध्या के सभी गणमान्य साधु संत उपस्थित रहे।

मा0 मुख्यमंत्री जी के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान ए0डी0जी0 लखनऊ जोन श्री एस0बी0 शिडरकर, मण्डलायुक्त श्री गौरव दयाल, आई0जी0 श्री प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी श्री निखिल टीकाराम फुंडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 गौरव ग्रोवर, विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्री अश्विनी कुमार पांडेय, नगर आयुक्त श्री जयेन्द्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी श्री कृष्ण कुमार सिंह, एडीएम सिटी, पुलिस अधीक्षक नगर, उपजिलाधिकारीगण सहित अन्य अधिकारी गण व पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

मा0 मुख्यमंत्री जी महंत नृत्यगोपाल दास जी के 87वें जन्मोत्सव कार्यक्रम में हुये सम्मिलित

अयोध्या 05 जून 2025 । मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने सरयू महोत्सव के शुभारम्भ के पश्चात सरयू नदी के तट पर मां सरयू जी का दुग्धाभिषेक किया व मां सरयू को चुनरी अर्पित कर आरती की गयी। इसके बाद मा0 मुख्यमंत्री जी महंत नृत्यगोपाल दास जी महाराज के 87वे जन्म महामहोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुये, जहां कार्यक्रम के पदाधिकारियों ने मा0 मुख्यमंत्री जी को चांदी का मुकुट, गदा एवं नेपाल की स्मृति चिन्ह भेंट की गयी। मा0 मुख्यमंत्री जी ने महंत नृत्यगोपाल दास जी के 87वें जन्म महोत्सव की हार्दिक बधाई देते हुये कहा कि मणिराम दास छावनी का गौरवशाली इतिहास रहा है, 18वीं सदी से 21वीं सदी तक इस छावनी की 300 वर्षो की कठोर साधना का फल प्राप्त हुआ है। साक्षात माता जानकी ने इस परम्परा के संत को दर्शन दिये, जिसके कारण यह परम्परा फली फूली। उन्होंने कहा कि महंत नृत्यगोपाल दास के नेतृत्व में श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन को सफलता मिली और आज अयोध्या विश्व की सुन्दरतम नगरी के रूप में विकसित हो रही है। उन्होंने डबल इंजन सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुये कहा कि अयोध्या में त्रेतायुगी वैभव की वापसी हो रही है। रामायण में वर्णित चौड़ी सड़कों और वन उपवन वाली अयोध्या आज साकार हो रही है। उन्होंने अयोध्या के विकास कार्यो का उल्लेख करते हुये कहा कि सूर्यवंश की राजधानी अयोध्या देश की पहली सोलर सिटी बन चुकी है, सरयू का जल स्वच्छ रहता है जिसमें 5 लाख श्रद्वालु एक साथ राम की पैड़ी पर स्नान कर सकते है। नयाघाट से गुप्तारघाट तक घाटों की श्रृंखला स्थापित हो चुकी है। आज अयोध्या में अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, फोर लेन सड़के, वैदिक विद्यालय, रेलवे स्टेशन का पुर्नद्वार आदि किये गये है। कार्यक्रम में रामाकृष्णाचार्य जी महाराज, जगतगुरू सतुआ बाबा स्वामी संतोषाचार्य जी महाराज, स्वामी अनन्तदेव गिरि जी महाराज सहित कई संतजन और श्रद्वालु उपस्थित रहे।

चतुर्थ बड़े मंगल पर भव्य विशाल भंडारे का आयोजन ।पूर्व सांसद, नगर विधायक सहित जिले के वरिष्ठ भाजपा नेताओ व वरिष्ठ पत्रकारों ने की शिरकत

चतुर्थ बड़े मंगल पर भव्य विशाल भंडारे का आयोजन ।

पूर्व सांसद, नगर विधायक सहित जिले के वरिष्ठ भाजपा नेताओ व वरिष्ठ पत्रकारों ने की शिरकत

जनाभास, अयोध्या। आज सिविल लाइन खपराडीह कोठी में बड़े मंगल पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया । भंडारे में पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने हनुमान जी की फोटो पर विधिवत पूजन,माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन करके भंडारे का शुभारंभ किया। भंडारे में आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत वरिष्ठ पत्रकार डॉ० नरेन्द्र बहादुर सिंह ने रामनामी पहना कर किया।पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा , जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह रोहित,भाजपा जिला प्रवक्ता दिवाकर सिंह,वरिष्ठ नेता इंद्र भान सिंह,राजेश सिंह, प्रेस क्लब के सचिव जय प्रकाश सिंह, उप सचिव प्रदीप पाठक, वरिष्ठ पत्रकार जय प्रकाश गुप्ता ने सांसद के साथ भंडारे का शुभारंभ किया। भंडारे में नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने भी पूजन और माल्यार्पण कर प्रसाद ग्रहण किया।सांसद ने हनुमान जी से कामना की कि पूरे देश में सभी खुशहाल रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह रोहित ने इस प्रकार के आयोजन को सनातन और धर्म के लिए आवश्यक बताया। भंडारे में कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उप श्रम आयुक्त,उप क्षेत्रीय वनाधिकारी, कृषि विभाग के प्रशासनिक अधिकारी संजय भल्ला, वरिष्ठ लेखाधिकारी आदि मौजूद रहे।कार्यकारी जिला अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ तहसीलदार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश सिंह, हाईकोर्ट के स्टैंडिंग काउंसिल विजय विक्रम सिंह, सर्वेंद्र विक्रम सिंह, विनय कटियार बंसी लाल आदि मौजूद रहे। इस भंडारे का आयोजन उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र बहादुर सिंह ने किया था।

अपने शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से पहले दिन से ही इंडस्ट्री रेडी वर्कफोर्स तैयार करेगी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी- प्रो. डॉ थीपेंद्र पी सिंह, प्रो वाइस चांसलर

शैक्षणिक सत्र 2025-26 में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, यूपी इंडस्ट्री कोलैबोरेटेड 15 प्रोग्राम के साथ साथ कुल 50 प्रोग्राम की करेगा पेशकश

अपने शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से पहले ही चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, यूपी ने अपने कोर्स में एआई को किया शामिल, पहले दिन से ही इंडस्ट्री रेडी वर्कफोर्स तैयार करेगी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी- प्रो. डॉ थीपेंद्र पी सिंह, प्रो वाइस चांसलर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, यूपी

माइक्रोसॉफ्ट ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी यूपी के पहले बैच के छात्रों के लिए माइक्रोसॉफ्ट एआई बूट कैंप का किया आयोजन 300 से अधिक छात्रों ने लिया भाग

अयोध्या, 30 मई: क्यूएस एशिया रैंकिंग के अनुसार भारत की नंबर वन प्राइवेट यूनिवर्सिटी का दर्जा रखने वाली चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने लखनऊ में भारत के पहले एआई-सपोर्टेड निजी कैंपस की स्थापना की है। जहां छात्र-छात्राओं को छह मेन स्ट्रीम्स जिनमें इंजीनियरिंग, बिजनेस, हेल्थ और लाइफ साइंसेज, ह्यूमैनिटीज, लिबरल आर्ट्स समेत लीगल स्टडीज – में कुल 50 फ्यूचर-ओरिएंटेड, इंडस्ट्री कोलैबोरेटेड ग्रेजुएट व पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम्स का लाभ मिलेगा, जो सभी एआई सपोर्टेड होंगे। वहीं टॉप एआई कंपनी रैबिट एआई द्वारा 5 सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस की स्थापना होगी। रैबिट एआई द्वारा भारत में पहली बार किसी प्राइवेट यूनिवर्सिटी में सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस की स्थापना की जा रही है। यह जानकारी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी यूपी के प्रो वाइस चांसलर प्रो. डॉ थिपेंद्र पी सिंह और रिजस्ट्रार डॉ अजय यादव ने अयोध्या में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी।
इस दौरान चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश ने अपने एडमिशन और स्कॉलरशिप पोर्टल, सीयूसीईटी 2025 को लॉन्च किया। इस दौरान प्रोफेसर डॉ अजय यादव ने बताया कि सीयूसीईटी 2025 के तहत कुल 40 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप वितरित की जाएगी, जो मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को नई तकनीकों के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायता करेगी। यह स्कॉलरशिप चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश में पढ़ने वाले छात्रों के लिए उपलब्ध है। साथ ही, उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक अनुसंधान में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए 3 करोड़ रुपये की अतिरिक्त ‘सीवी रमन स्कॉलरशिप’ भी दी जाएगी।
उन्होंने बताया की 2025-26 शैक्षणिक सत्र के लिए सीयूसीईटी 2025 पोर्टल (https://cucet.cuchd.in) एडमिशन और पंजीकरण के लिए खुल चुका है। इच्छुक छात्र अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं या यूनिवर्सिटी की टोल-फ्री हेल्पलाइन 18002701411 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश को यूजीसी से मान्यता मिल चुकी है और इसे उत्तर प्रदेश की राज्य सार्वजनिक विश्वविद्यालयों की सूची में भी शामिल किया गया है। लगभग 2500 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह यूनिवर्सिटी आगामी 2025-26 शैक्षणिक सत्र से अपनी शिक्षा सेवाएं प्रदान करेगी।
इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के प्रो वाइस चांसलर प्रोफेसर डॉ. थिपेंद्र पी. सिंह और रजिस्ट्रार डॉ अजय यादव मौजूद रहे।
प्रो वाइस चांसलर प्रोफेसर डॉ. थिपेंद्र पी. सिंह ने बताया कि 100 से अधिक इंडस्ट्री के सीईओ और वाइस प्रेसिडेंट्स के साथ मिलकर यूनिवर्सिटी का कॉरपोरेट एडवाइजरी बोर्ड सीएबी बनाया गया है, जो इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुसार पाठ्यक्रम तैयार करने में मदद कर रहा है। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी ने माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, आईबीएम, एसएएस, केपीएमजी, पीडब्ल्यूसी, रैबिट एआई, क्विक हील समेत भारत और विश्व की 23 से अधिक बड़ी कंपनियों के साथ एमओयू किए हैं। इनके तहत एआई और मशीन लर्निंग, साइबर सुरक्षा, क्लाउड कम्प्यूटिंग, डेटा साइंस, डेटा एनालिटिक्स, और फिनटेक जैसी आधुनिक तकनीकों पर आधारित 15 इंडस्ट्री-कॉलेबरेटिव प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे।
हाल ही में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि तब हासिल हुई जब माइक्रोसॉफ्ट ने यूनिवर्सिटी के नए कैंपस में पहला एआई बूटकैम्प आयोजित किया। इस बूटकैम्प में इंजीनियरिंग, बिजनेस और कंप्यूटर एप्लिकेशन के 300 से अधिक छात्रों ने भाग लिया और एआई से जुड़ी उन्नत तकनीकों पर प्रैक्टिकल अनुभव प्राप्त किया। यह बूटकैम्प यूनिवर्सिटी की इंडस्ट्री-फोकस्ड और प्रैक्टिकल शिक्षा नीति की मजबूत शुरुआत साबित हुआ।
डॉ अजय यादव ने कहा कि सीयू उत्तर प्रदेश राज्य की पहली यूनिवर्सिटी है जो गूगल के साथ मिलकर बी.टेक इन क्लाउड कम्प्यूटिंग और डेटा साइंस, माइक्रोसॉफ्ट के साथ बी.टेक (सीएसई) इन एआई और एमएल, तथा क्विक हील के सहयोग से बी.टेक इन साइबर सिक्योरिटी जैसे आधुनिक कोर्स चला रही है। इसके अलावा यूनिवर्सिटी एसएएस के साथ मिलकर एमसीए इन एआई और एमएल और बीसीए इन डेटा साइंस भी ऑफर कर रही है।
बिजनेस शिक्षा के क्षेत्र में, यूनिवर्सिटी एमबीए इन बिजनेस एनालिटिक्स (आईबीएम और केपीएमजी के साथ), एमबीए इन एप्लाइड फाइनेंस (पीडब्ल्यूसी के साथ), और एमबीए इन डेटा साइंस और एआई (एसएएस के साथ) कोर्स संचालित कर रही है। इसके अतिरिक्त, एमबीए इन फिनटेक एनएसई एकेडमी के साथ, बीबीए इन फिनटेक और बी.कॉम विद एसीसीए ग्रांट थॉर्नटन जैसी प्रतिष्ठित अकाउंटिंग फर्म के सहयोग से चलाए जा रहे हैं।
यह सभी प्रोग्राम इस तरह से तैयार किए गए हैं कि छात्रों को न केवल गारंटीड कैंपस प्लेसमेंट मिले, बल्कि उन्हें इंडस्ट्री प्रोजेक्ट्स का लाइव अनुभव, उच्च स्तरीय रिसर्च सुविधाएं और एआई आधारित प्रशिक्षण भी प्राप्त हो सके। इसके लिए यूनिवर्सिटी में विशेष सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भी स्थापित किए गए हैं।

बहराइच नगर पालिका सभागार में 1 जून को होगा अंतरराष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन 2025। कई मायनों में महत्वपूर्ण होगा पत्रकारों का यह समागम

बहराइच नगर पालिका सभागार में 1 जून को होगा अंतरराष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन 2025
कई मायनों में महत्वपूर्ण होगा पत्रकारों का यह समागम

बहराइच। अर्न्तराष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन-2025 का आयोजन 01 जून दिन रविवार, समय प्रात : 10:00 बजे नगर पालिका परिषद बहराइच के सभागार में आयोजित किया जा रहा है,
इस अवसर पर एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया है इसके अलावा लघु हास्य व्यंग कवि सम्मेलन एवं जिले की प्रख्यात विभूतियों के नाम अलंकरण पत्र वितरण किया जाएगा जिसमे देश,विदेश सहित विभिन्न प्रदेशों के विभिन्न जिलों से पत्रकार बन्धु उपस्थित होंगे,
आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता हेमन्त तिवारी अध्यक्ष उ.प्र. राज्य मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति व नेता बृजभूषण शरण सिंह जी पूर्व सदस्य लोकसभा मुख्य अतिथि ,व विशिष्ठ अतिथि श्रीमती डा. प्रज्ञा त्रिपाठी जी एम.एल.सी. बहराइच/श्रावस्ती,सुभाष त्रिपाठी विधायक पयागपुर, राम निवास वर्मा विधायक नानपारा,रजा हुसैन रिजवी पूर्व सदस्य प्रेस काउंसिल आफ इन्डिया,आलोक त्रिपाठी कोषाध्यक्ष उ.प्र. रा. मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति,अब्दुल वहीद प्रदेश महामंत्री उ.प्र. जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसो०,राम नयन सिंह आई.पी.एस. पुलिस अधीक्षक बहराइच,श्याम करण टेकड़ीवाल अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर पालिका परिषद बहराइच होंगे ।
वही बतौर अर्न्तराष्ट्रीय अतिथि पूर्ण लाल चुके पूर्व सदस्य प्रेस काउंसिल आफ नेपाल,हरिहर सिंह राठौर वरि० मख० नेपाल फोटो प्रकार महासंघ,सिराज खान परि० पत्रकार केन्द्रीय सचिव प्रेस सेन्टर नेपाल,डा० डक्ट प्रसाद धिताल वतिः पत्रकार नेपाल के अलावा बतौर संपादकीय प्रतिनिधि अब्दुल अजीज सिद्दीकी चेयरमैन उ.प्र. जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसो०,संजय अग्रवाल कोषाध्यक्ष,जुबैर अहमद सचिव,आलोक यादव संपादक,राहुल यादव संपादक होंगे जिसमे समस्त पत्रकार साथियो को सादर आमंत्रित किया जाता है आयोजित कार्यक्रम के आयोजन कर्ता आनन्द प्रकाश गुप्ता जिलाध्यक्ष-बहराइच ,मेजर डॉ. एस.पी. सिंह कार्यक्रम संरक्षक
,शादाब हुसैन मण्डल अध्यक्ष के साथ उ.प्र. ज़िला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन, बहराइच की पूरी टीम का विशेष सहयोग का प्रयास से हो रहा है

अयोध्या एस एस पी डॉ0 गौरव ग्रोवर की अच्छी पहल

पीड़ित फरियादियों की सुनवाई के लिए एस एस पी डॉ गौरव ग्रोवर ने जारी किया पर्ची व्यवस्था

अयोध्या।
अयोध्या में पीड़ित फरियादियो के लिए शुरू हुई जनसुनवाई पर्ची। एसएसपी कार्यालय में अब फरियादियों के लिए जनसुनवाई की दी जा रही पर्ची।कंप्यूटर में फीड हो रहा फरियादियों का ब्योरा।एसएसडीपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने गोरखपुर की तर्ज पर अयोध्या में भी शुरू किया जनसुनवाई। थाने में भी कटेगी जनसुनवाई की पर्ची।किसी भी समय फरियादी कार्यालय पहुंचकर अपने समस्याओं की ले सकता है जानकारी। समयबद्ध व गुणवत्तापूर्वक होगी सुनवाई। कहा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने। अब फरियादियों को न्याय पाने के भटकना नही पड़ेगा और घर बैठे ही ऑनलाइन पर्ची से कार्यवाही का जवाब भी मिल जाएगा
पीड़ित फरियादियों की सुनवाई के लिए एस एस पी डॉ गौरव ग्रोवर ने जारी किया पर्ची व्यवस्था

सिंदूर का बदला

आंख खोलकर देखो दरिंदों
दुर्दिन तेरा आ गया ,
बहुत हंसे थे उस दिन,
मातम,आज तेरे घर छा गया ।

कमजोर मान सिंदूर को मेरे
तुमने गोलियों से भून डाला,
आज वही सिंदूर की ताकत
तुम सबको नर्क में दे डाला ।

बचा नहीं कोई तेरे घर में
अंतिम संस्कार भी कर पाए,
फिरते थे बड़े लिए कलेजा
देख आज तुम (सब )थर्राए ।

अपनी ही करतूत के कारण
आज अपनी जान गंवा बैठे,
हल्के में समझे थे हमको
हमरी सिंदूर मिटा बैठे ??

कल तक उछल रहे थे तुम सब
आज कहां तुम गुम हो गए ,
जाकर छुपे चूहे के बील में
होंठ भी तेरे सिल से गए ।

समझाया था बहुत तुझे पर
बात समझ ना पाए तुम,
झूठे शेर की खाल पहन
हमसे टकराने आए थे तुम ?

देखो अपनी आंख खोल
क्या हश्र किया हमने तेरा,
तेरे ही घर में घुस कर तेरे
तेरी बुनियाद मिटा डाला ।

अभी तो थोड़ा किया है हमने
ज्यादा करना तो बाकी है,
नामो निशां मिटाएंगे तेरा
तब समझोगे हम क्या हैं ।

जो भी बचे हो निकलो घर से
आ जाओ मैदान में,
हम ललकार रहे हैं तुझ को
आओ “सिंदुर” के संग्राम में ।

“सिंदूर” का पूरा लेंगे बदला
युद्ध के मैदान में’
आ जाओ तुम सुनो भेड़ियों
“सिंदूर “के संग्राम में ।

कहीं भी छुप लो ढूंढ ही लेंगे
हम इतने बलशाली हैं,
चीरेंगे तेरा सीना हम
देश पे मिटने वाले हैं ।

वीर सपूत हैं देश के हम सब
तुम्हरे जैसे ना कायर हैं ,
करते हैं हम वार सामने
चाहे जितने हम घायल हैं ।

आज भी वार किया तेरे आगे
पीछे से ना किया कभी,
हमरी करनी देख जगत के
आनंदित हैं लोग सभी” । ।

डॉo संजुला सिंह “संजू”
जमशेदपुर (झारखंड )

मेरी मां

_ “मेरी माँ”_

माँ! तू सच में है अनमोल
जो समझे मेरे बोल
माँ! तेरा ना कोई मोल
सच में तू बड़ी प्यारी है
माँ! तू बड़ी निराली है ।
माँ! तेरा प्यार अनोखा है
तेरी बात अनोखी है,
तेरा साथ अनोखा है
तेरी बात अनोखी है ।
माँ! मैं बस तुम्हें ही अपना
हाल बता पाती हूं और
हाल बता के खुद को
बड़ा ही हल्का पाती हूं ।
माँ! मैं जो बातें किसी से भी
ना कह पाती हूं, वो सारी बातें
तुम्हें बतला कर आराम पाती हूं।
माँ!मैं औरों के सामने भले ही
कितना भी समझदार बन जाऊँ
पर, तेरे सामने खुद को बच्ची ही
बनी देखना चाहती हूं ।
माँ! माना कि मैं थोड़ी लापरवाह हूं
पर, ये भी सच है कि
मुझे तुम्हारी बहुत फिकर होती है ।
माँ! मैं तुम्हें कितना प्यार करती हूं
ये कभी नहीं बतला पाऊंगी ।
माँ !तेरे लिए मेरा हृदय हर-पल
रोता बिलखता और तड़पता है
पर ;मेरे इस करुण भाव को
कोई नहीं समझता है ।
माँ! मुझे जब भी तुम्हारी
याद आती है तो
मेरी अंखियाँ सजल हो जाती हैं ।
मेरा कोमल हृदय विह्वल हो जाता है,
पर ये भी सच है कि
मेरे इस भाव को कोई
नहीं समझ पाता है।
माँ!तेरी यादें मुझे बहुत सताती है
तेरी याद में मेरी अंखियाँ
भर – भर आती हैं ।
माँ!सीधे शब्दों में कहूं तो
तुम्हारे सिवा कोई नहीं है जो
मेरे मनोभाव को समझ सके ।
अंत में इतना ही कहूंगी कि
माँ !तेरा प्यार निराला है
जो सच में प्यारा है
कोई नहीं है जग में ऐसा
जो तुम सा मेरे दिल को प्यारा है।
लव यू माँ !लव यू माँ!लव यू माँ ।

डॉ० संजुला सिंह “संजू”
जमशेदपुर (झारखंड )