2,100 वेदाचार्यों के वैदिक मंत्रों के साथ मां सरयू की महाआरती की गई। इस अद्भुत दृश्य ने सम्पूर्ण जगत को भक्तिभाव से अभिभूत कर दिया।
सरयूतीरे रम्ये पुण्ये, रमति रामो जनप्रियः।तस्य सान्निध्यमात्रेण, पवित्रं भवति भूतलम्॥











दीपोत्सव पर रामायण कालीन प्रसंगों को प्रस्तुत करती साकेत महाविद्यालय से निकली झांकियां, भारतीय संस्कृति में समाहित विभिन्न प्रकार की लोककला, लोकसंस्कृति व लोकनृत्य की विभिन्न विधाओं को परिभाषित करते कलाकार





सामूहिक आरती को लेकर आज ही बनाया गया विश्व रिकॉर्ड, अयोध्या के लिए गौरवान्वित करने वाला है पल।
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने की आधिकारिक घोषणा।
पिछले दीपोत्सव 1100 वैदिक ब्राह्मण के सामूहिक आरती के बाद अब 2100 से ज्यादा लोगों ने सरयू की महा आरती कर बनाया है कीर्तिमान।
कीर्तिमान के बाद अयोध्या में है उत्साह का माहौल, आधिकारिक तौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे घोषणा।
सूत्रों के मुताबिक लगभग 2136 लोगों के सामूहिक सरयू आरती का बना है विश्व रिकॉर्ड।
अयोध्या।
भगवान राम की नगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड टूटा
2025 में जून तक अयोध्या पहुंचे 23 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु
2025 में जून तक अयोध्या पहुंचे 49,993 विदेशी पर्यटक
दीपोत्सव की भव्यता से पर्यटकों का आगमन तेज हुआ
CM योगी के विजन से राम नगरी में सुविधाओं का विस्तार।
शोभा यात्रा का हुआ आगाज, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने दिखाई हरी झंडी, पूर्व सांसद लल्लू सिंह महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी विधायक रामचंद्र यादव विधायक वेद प्रकाश गुप्ता विधायक चंद्रभानु पासवान व अन्य भाजपा नेता रहे मौजूद। साकेत महाविद्यालय से निकली शोभायात्रा, राम पथ पर लगभग 4 किलोमीटर तय करेगी दूरी,कई प्रदेशों के लोक कलाकार दे रहे अपनी प्रस्तुति, राम कथा पार्क में सीएम योगी करेंगे शोभा यात्रा का स्वागत।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान –
दीपोत्सव 2025 की पूरे प्रदेश वासियों को हृदय से बधाई
अयोध्या जहां धर्म स्वयं मानव रूप में अवतरित हुए
अयोध्या धाम में 2017 में दीपोत्सव का निर्णय लिया
आज लाखों लाख दीप अयोध्या में प्रज्ज्वलित होते हैं तो हर भारतीय के भाव सामने आते हैं
ये दीप 500 वर्षों के संघर्ष का स्वरूप हैं
हर दीप हमें याद दिलाता है सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं
सदियों तक विदेशी आक्रांताओं के षड्यंत्र किए
1947 में जब देश आजाद हुआ तो लोगों को उम्मीद थी सांस्कृतिक आजादी मिलेगी
1949 में मूर्ति हटाने का हुक्म जारी किया
एक ही संकल्प था राम लाला हम आएंगे मंदिर यहीं बनायेंगे
किन लोगों ने आस्था को कैद करने का काम किया
आज अयोध्या को पहचान के संकट से नहीं गुजरना पड़ता
अब हर वर्ष 6 करोड़ से 10 करोड़ श्रद्धालु अयोध्या आ रहे हैं
अयोध्या आध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित होगी
अयोध्या।
नवे दीपोत्सव में विश्व रिकॉर्ड। 26 लाख 17 हजार 215 दीप एक साथ जलाकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया।ड्रोन से इन दीपों की काउंटिंग की गई।













Leave a Reply